पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके पुत्र वरूण गांधी के मुंह फुलाए रहने के बावजूद….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी बीते 1 साल से भाजपा से मुंह फुलाए हुए हैं। पार्टी के द्वारा उन्हें तवज्जो नहीं देने के चलते 1 साल से भी अधिक समय से वरुण गांधी भाजपा पर आक्रामक रहे हैं। इसके बावजूद उनके प्रभाव वाली सीट पीलीभीत से भी भाजपा चुनाव जीत गई है। चुनाव आयोग ने बताया है कि पीलीभीत से बीजेपी के संजय सिंह गंगवार जीत गए हैं. आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार संजय सिंह गंगवार को 90 हजार 950 वोट मिले तो वहीं सपा के शैलेंद्र सिंह गंगवार 82,638 और बसपा के शाने अली को 10 773 वोट मिले.

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी शकील अहमद नूरी को 763 वोट मिले. वहीं सर्व समाज पार्टी के अरविंद यादव 729, बेला मती से 256, मोती राम राजपूत को 468, इकरार हुसैन को 335, मोहम्मद शारिक को 356 वोट मिले हैं. वहीं नोटा के हिस्से में 852 वोट आए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related