Dupty CM Vijay Sharma statment: झंडा विवाद पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, कहा- भारत की धर्म-आस्था पर कोई हस्तक्षेप होगा तो उठेगी आवाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Dupty CM Vijay Sharma statment: रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राजधानी में मीडिया से चर्चा के दौरान एक साथ कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर लगे भगवा ध्वज विवाद पर स्पष्ट रुख अपनाया। साथ ही प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर नए सख्त कानून की तैयारी की बात कही। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से बिलासपुर में होने वाली वोट चोरी जनसभा को लेकर अपनी बात रखी।

दुर्ग के मचांदुर में झंडा विवाद पर प्रतिक्रिया

हाल ही में दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर भगवा ध्वज को लेकर हुए विवाद पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा-

“जिसने ध्वज लगाया था उससे विवाद किया गया। आज उनके घर पर ही भगवा झंडा लगाएंगे। हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल टिकरिया भगवा झंडा लेकर वहां जा रहे हैं। भारत की धर्म-आस्था पर कोई हस्तक्षेप होगा तो आवाज उठेगी। हमारी बात स्पष्ट है कि ध्वज हम वहीं लगाएंगे।”

धर्मांतरण पर सख्त कानून की तैयारी

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग जगहों से धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा-

“धर्मांतरण के विषय में समाज में ज्यादा द्वेष हो जाता है। प्रलोभन देकर लोगों का धर्मांतरण किया जाता है। नए एक्ट की तैयारी हो गई है, इसे विधानसभा में लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होगी।”

 

 

वोट चोरी पर कांग्रेस की जनसभा पर निशाना

बिलासपुर में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर होने वाली बड़ी जनसभा पर भी विजय शर्मा ने तंज कसा। उन्होंने कहा-

“जनता बहुत अच्छे से जानती है कि वोट चोरी को लेकर कोई मसला नहीं है। राहुल गांधी ने शिगूफा उठाया और कांग्रेस पीछे-पीछे चल दी। राहुल गांधी कभी पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट रहे नहीं हैं, इसलिए उन्हें पता नहीं कि एक-एक मतदाता के नाम पर सूची में टिक होता है। अगर कांग्रेस मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात कर रही है तो बिहार में सुधार को लेकर विरोध क्यों कर रही है?”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related