डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव! खुद को किया आइसोलेट, शोकसभा में हुए थे शामिल, बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ भी थे मौजूद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हरियाणा : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दोबारा कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम चौटाला बीते 2 दिन पहले ही शुक्रवार को झुंझुनूं में एक शोक सभा में शामिल हुए थे. खास बात ये है कि वे इस दौरान बिना मास्क के नजर आ रहे हैं. हालांकि इस शोक सभा में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनकड़ भी शामिल हुए थे.

दरअसल, डिप्टी सीएम चौटाला ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्होंने RT-PCR टेस्ट करवाया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मैंने खुद को पृथक कर लिया है. पिछले 48 घंटे में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे एहतियात के तौर पर कोविड जांच कराएं. इसके बाद झुंझुनूं जिला प्रशासन में हडकम्प मच गया है. वहीं, सीएमएचओ डा. छोटेलाल गुर्जर ने चिड़ावा बीसीएमओ को तुरंत ही सैम्पलिंग करने के लिए आदेश दिए हैं.

शोकसभा में डिप्टी सीएम बिना मास्क के आए थे नजर
गौरतलब हैं कि प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बीते 7 जनवरी को झुंझुनूं के बख्तावरपुरा में अपनी नानी सास की शोकसभा में आए थे. इसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनकड़ सहित अनेक नेता शोक सभा में शामिल हुए थे. वहीं, शोक सभा में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बगैर मास्क के ही नजर आ रहे हैं. रिश्तेदार प्रवीण कटेवा ने बताया कि उनकी माता की शोकसभा में कई बड़े नेता आए थे.

हरियाणा में कोरोना के मामलों में आई 40 फीसदी रफ्तार
बता दें कि बीते शुक्रवार को हरियाणा में कोरोना के मामलों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. जहां प्रदेश में पिछले 24 दिनों में कोरोना के 3,748 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,678 थी. वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक दिन पहले राज्य में कई बंदिशें लगाने का ऐलान किया था. इसके तहत राज्य के छह और जिलों में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्सेस और स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स को 12 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...