Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

डिप्टी CM अरुण साव ने दिल्ली के CM की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल पर कसा तंज, सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया X में पोस्ट कर पूर्व CM भूपेश बघेल पर तंज कसा है। केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अरुण साव ने शराब घोटाले में हुई दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी और भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप घोटाले में हुए एफआईआर को लिंक कर पोस्ट किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर कहा,”आप कुछ लोगों को हर समय और सभी लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकते हैं,
लेकिन आप हर समय सभी लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते”।
छत्तीसगढ़ प्रदेश और दिल्ली प्रदेश दोनों के “ठग घुँघरू” पर्वत के नीचे आ रहे हैं!

जब से उप मुख्यमंत्री ने ये सोशल मीडिया में पोस्ट किया है तब से ये तेजी से वायरल हो रह है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: