Trending Nowशहर एवं राज्य

डीईओ ने हड़तालरत कर्मचारियों के लिए जारी किया ये सख्त फरमान

बीजापुर। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर बीजापुर में भी अधिकारी-कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से सरकारी कामकाज पर भी काफी असर पड़ा है। वहीं कर्मचारियों का हड़ताल छठवें दिन भी जारी रहेगा। इससे जिले के 105 स्कूल पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं और प्रभावित स्कूलों को तत्काल संचालन के लिए डीईओ ने आदेश जारी किया है। कर्मचारियों के हड़ताल से सबसे ज्यादा शिक्षा पर असर पड़ा है। बता दें कि जिले के सैकड़ों शैक्षणिक संस्थाओं तथा कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुए हैं। बीजापुर मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन के मैदान पर सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की दो सूत्री मांग है। इसके लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था कि अगर सरकार मांग पूर्ण नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष जाकिर खान के अनुसार सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल से शैक्षणिक संस्थानों व शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। शासन को लंबित महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता तत्काल स्वीकार्य करना चाहिए। बीजापुर जिला मुख्यालय में सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन किया तथा शासन से लंबित मांगों को पूर्ण करने पर जल्द फैसले लेने के लिए कहा है।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: