CHILD MURDER CASE : मौसी पर मासूम की हत्या का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHILD MURDER CASE : Aunt accused of killing innocent child

नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में करीब दो साल के बच्चे की मौत से सनसनी फैल गई। पार्क के अंदर मौसी की गोद में बच्चा मृत अवस्था में मिला। पुलिस को आशंका है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी मौसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के एसएफएस फ्लैट्स स्थित एक पार्क की है। सूचना के अनुसार 30 वर्षीय आजरा नामक महिला ने 1 साल 9 महीने के मासूम हादी का गला दबा दिया। पार्क में मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने महिला को ऐसा करते देखा और शोर मचाया। लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर तुरंत पास के Nulife Hospital पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हादी अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था। वह अपनी मां उजमा के साथ ननिहाल आया हुआ था। घटना की सूचना बच्चे के मामा ने पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए Babu Jagjivan Ram Memorial Hospital भेजा गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related