Delhi Liquor Scam Breaking : मनीष सिसोदिया की बढ़ी न्यायिक हिरासत तो वहीं के. कविता को इस दिन पेश होने के आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Liquor Scam Breaking : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी है। वहीं कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि के. कविता को 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए।

बता दें, मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि 22 जुलाई को खत्म हो रही थी। इस कारण उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट ने 15 जुलाई को सुनवाई करते हुए सिसोदिया को 22 जुलाई तक की कस्टडी में भेजा था। बता दें, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार गिया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related