Delhi Assembly Elections: परिवर्तन रैली में PM मोदी का AAP पर हमला, कहा – दुख है कि आपदा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए

Date:

Delhi Assembly Elections:नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को आज चार परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत कॉरिडोर के नए रूट का उद्घाटन शामिल है। विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी रोहिणी के जापानी पार्क पहुंचे और परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उनके साथ शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

परिवर्तन रैली में पीएम मोदी की बड़ी बातें:

दिल्ली विकास की धारा चाहती है, मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा में है। भाजपा सेवा भाव से काम करने वाली और सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है। देश भी भाजपा पर इतना विश्वास जता रहा है और उन्हें अवसर दे रहा है।

पूर्वोत्तर, ओडिशा में कमल खिला, हरियाणा में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से चुना, महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश मिला, देश में भी तीसरी बार सरकार बनी, दिल्ली ने सभी सांसदों को जिताया। अब विधानसभा में कमल खिलने वाला है।

भाजपा ही दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है। दिल्ली में बेहतरीन उम्मीदवार उतारे गए हैं। दिल्ली का दिल जीतने का सबसे स्वर्णिम अवसर है। जुड़ जाइए, खूब में मेहनत करिए। दिल्ली को बेहतरीन बनाना हमारा संकल्प है।

दिल्ली को शहरी विकास का मॉडल बनाना है। यह तभी संभव है, जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार काम करें। जिस आपदा सरकार के पास कोई विजन नहीं, वह विकास नहीं कर सकती। दिल्ली को आधुनिक बनाने का काम भाजपा सरकार ही कर रही है।

दिल्ली मेट्रो, चप्पे चप्पे तक पहुंची तो भाजपा की केंद्र सरकार ने किया। एक दशक में मेट्रो नेटवर्क दोगुने से अधिक हुआ। आज जनकपुरी और कृष्ण पार्क तक कॉरिडोर शुरू हुआ। नमो रेल भी केंद्र सरकार की देन है। छह लेन, आठ लेन की सड़कें केंद्र बना रही है।

जाम से मुक्ति के लिए 55 हजार करोड़ का प्रोजक्ट, डीडीए के माध्यम से गरीब का घर बनाने का काम भी, पीएम आवास से गरीबों का घर बनाने का पैसा केंद्र सरकार देती है। दिल्ली के जिस जिस इलाके में झुग्गी झोपड़ी है, वहां स्वाभिमान अपार्टमेंट की फोटो, वीडियो लेकर जाइए, बताइए यह मोदी की गारंटी है। सबको पक्का मकान मिलेगा।

दिल्ली का कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत जरूरी है। दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी के रूप में विकसित करना है। यह दिल्ली की हर नागरिक की इच्छा, हर किसी का सपना है। 21 वीं सदी के पड़ाव पर दिल्ली के लोगों से विशेष आग्रह करने आया हूं।

उन्होंने कहा- आपके संतानों को उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को अवसर देने का आग्रह करने आया हूं। भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है। दिल्ली ने 10 साल में जो सरकार देखी है, वह किसी आपदा से कम नहीं है। इसका अहसास दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आपदा नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे… लोग सुर से सुर मिला रहे हैं।

दिल वालों की दिल्ली का हौसला अद्भुत: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज हजारों-करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करके आया हूं। दिल वालों की दिल्ली का यह हौसला, उत्साह अद्भुत, सभी का अभिनंदन। एक चौथाई सदी गुजर गई है। इस दौरान दिल्ली में नौजवानों की दो या तीन पीढ़ी जवान हो चुकी है। आने वाले 25 साल भारत तथा दिल्ली के महत्वपूर्ण है। यह 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते देखेगी।”अपनी आंखों के सामने विकसित भारत की यह यात्रा देख पाएंगे। भागीदार होंगे, आधुनिकता के नए दौर से गुजरते देखेंगे। विकसित भारत का एक पड़ाव जल्द आना वाला है, भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा।”

दिल्लीवासियों को बड़ा मिल रहा है: पीएम मोदी

परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, “दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार से बड़ा उपहार मिल रहा है। शहरी आवागमन को नया आयाम मिल रहा है। कुछ देर पहले साहिबाबाद से अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन से पहुंचा। यह यहां के आवागमन के बदलाव की झलक मिलती है। युवाओं से बात की वो भी उत्साहित थे।”
‘आज भारत में मेट्रो नेटवर्क 400 किमी से अभी अधिक’

उन्होंने कहा, “आज भारत में मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से भी अधिक का हो गया है। यह बड़ी उपलब्धि है। 2014 में मेट्रो कनेक्टिवटी में भारत टॉप 10 में भी नहीं था। अब तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। मेरी सरकार के इसी कार्यकाल में दूसरे नंबर पर आ गया। 2014 में 200 किलोमीटर का नेटवर्क था, वह भी पांच शहरों में। अब 21 शहरों में हो गया है। रिठाला-नरेला कुंडली कॉरिडोर का शिलान्यास किया। इससे गुरुग्राम के बाद हरियाणा दूसरी तरफ से भी मेट्रो के माध्यम से दिल्ली से जुड़ रहा है।

‘आधारभूत ढ़ांचे के विकास पर 11 लाख करोड़ का बजट खर्च’

उन्होंने कहा, “मेट्रो कनेक्टिविटी पहले 200 किलोमीटर से कम थी। अब यह दोगुना से भी अधिक हो गया है। इस सरकार का आधारभूत ढांचा के विकास पर अधिक जोर है। बजट पहले दो लाख करोड़ था, जिसे इस बार 11 लाख करोड़ हो गया। इसमें कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गाय है। हाइवे बन रहे हैं। इन परियोजनाओं से रोजगार भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का विस्तार हो रहा है। आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान रोहिणी का शिलान्यास किया। योग के बाद आयुर्वेद को भी अपनाया जाएगा। आयुर्वेद वीजा की शुरुआत की गई है। सरकारी कार्यक्रम के बाद असरकारी कार्यक्रम को भी संबोधित करना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related