हिजाब बैन पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक के चीफ जस्टिस को जान से मारने की धमकी… 3 जजों को वाई श्रेणी की सुरक्षा…

Date:

बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट के जज को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी 15 मार्च को हिजाब पर फैसला सुनाने वाले जज को मिली है। सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था।

वकील उमापति एस ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश मिला। जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी को हत्या की धमकी दी गई थी। कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मुख्य न्यायाधीश सहित 3 जजों को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में हिजाब विवाद का मुद्दा बन गया था जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हिजाब कोई जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है। रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में, वकील ने कहा, मुझे अपने संपर्कों से सुबह 9.45 बजे व्हाट्सएप वीडियो संदेश मिला, जो कि तमिल भाषा में है।

वकील ने आरोप लगाया कि वीडियो तमिलनाडु (शायद मदुरै जिले) से भेजा गया है। वकील ने कहा, कर्नाटक के माननीय मुख्य न्यायाधीश को यह कहकर धमकी दी गई कि उन्हें मालूम है कि मुख्य न्यायाधीश घूमने के लिए कहां जाते हैं। इस धमकी में झारखंड के न्यायाधीश की हत्या का भी जिक्र किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related