रेल पटरी पर मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, पुलिस जांच में जुटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। यहां थाना के ठीक पीछे थोड़ी दूरी पर मुबई- हावड़ा रेल लाइन पर पुलिस को एक अज्ञात युवक के शव के पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि मृत युवक का नाम उदय मालाकार है जो पंचधार का रहने वाला था। घटना की सूचना पुलिस को स्टेशन प्रबंधक रंजित कुमार सिंह के द्वारा दी गई. साथ ही बताया गया कि मुबई हावड़ा अप लाइन में एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक परिजन और अन्य लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। मौके पर मिली लाश के हालत देखकर परिजन हत्या की आशंका जरूर जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया है और परिजनों का बयान दर्ज कर रही है। इसके अलावा मृतक का शव  पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।  हत्या और आत्महत्या की बात पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लीयर हो पाएगी। फिलहाल घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

इधर परिजनों का साफ तौर पर कहना है,कि जिस तरह रेल पटरी पर मृतक उदय का बिना कपड़े के और पहले से चोटग्रस्त शरीर मिला है उसे देखकर लगता है उसे मारकर रेल पटरी में डाला गया है,इस घटना की अगर पुलिस निष्पक्षता से जांच करेगी सच सामने आ जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related