ससुर के प्यार में डूबी बहू, पति और 2 बच्चों को छोड़ हुई फरार

Date:

पटना: पटना से हाल ही में चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ के परसा बाजार थाना के कुरथौल गांव में दो बच्चों की मां अपने चाचा ससुर के साथ बीते बुधवार को फरार हो गई। सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत दोनों बच्चों को छोड़कर भागी पत्नी से परेशान पति ने बीते गुरुवार को परसा बाजार थाने में जाकर मदद की गुहार लगाई। इस मामले में उसने पुलिस को बताया कि, ‘मेरी पत्नी का गांव के चाचा ससुर से नाजायज संबंध था। विरोध करने पर चाचा ससुर ने मुझे जान मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले पत्नी दो बच्चे को छोड़कर चाचा ससुर के साथ फरार हो गई।’

वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब तक इस मामले में कुछ कर पाती कि थाने से लौटे पति ने बीते शुक्रवार को जहर खा लिया। उसके बाद घर वाले उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन इलाज के दौरान युवक की बीते शनिवार को मौत हो गई। इस मामले के बारे में मृतक के स्वजन ने बताया कि कुंदन सिंह दो बच्चे और पत्नी के साथ कुरथौल अपने पैतृक घर पर रहता था। हालाँकि इस दौरान कुंदन के गांव का चाचा जसवंत सिंह उसके घर पर आया जाया करता था। उसके घर पर आने जाने के बीच कुंदन की पत्नी चाचा ससुर जसवंत सिंह को पसंद करने लगी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे गांव में दोनों के संबंधों की चर्चा होने लगी।

बीते दिनों कुंदन सिंह ने परसा बाजार थाने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि जसवंत सिंह का उसकी पत्नी से अवैध संबंधों के कारण वह काफी परेशान रहता था। वहीं अब लोगों ने बताया कि थाने से जब वह घर आया, तो मोहल्ले के लोगों के ताने को सह न सका और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। आपको बता दें कि अस्पताल में कुंदन ने पुलिस को बयान दिया कि मेरी पत्नी का जसवंत सिंह से अवैध संबंध था और वह चाचा के साथ फरार हो गई। इससे आहत होकर मैंने जहर खा लिया है। पुलिस ने कुंदन के बयान पर जसवंत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related