Raipur : Daily Horoscope 19 May 2022 आज सभी 12 राशियों में से मेष और कन्या राशि वालो के लिए दिन शुभ रहने वाला हैं। सभी 12 राशियों के स्वामी ग्रह होता है। गुरुवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित हैं, सुबह मां की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है और मां की कृपा बरसती हैं।
Daily Horoscope 19 May 2022 मेष राशि और कन्या राशि वाले बिजनेसमेंस या नौकरी करने वालो को लाभ मिलेगा। वहीँ 29 तारिक को शनि कुम्भ राशि में प्रवेश करने वाले है जिससे अवश्य ही प्रभाव संभावित हैं। ऐसे कई रशिया भी है जिनपर शनि का सकारत्मक और नकारात्मक प्रभाव बना रहेगा।
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
रहन-सहन में असहज रहेंगे। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी।
शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।
घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से चिन्तित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।
कन्या राशि- आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। अगर इन बातों का ध्यान रख लिया जाये तो धन वर्षा होना अधिक संभव हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है।
अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति से परेशान हो सकते हैं।
मानसिक परेशानियां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु घरेलू कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ रहेगा।
कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मित्र से कारोबार में सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

