D.Ed अभ्यर्थियों के अनशन का 79वां दिन, अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण दांडी मार्च निकाला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

D.Ed candidates’ hunger strike marks 79th day, aspirants take out peaceful Dandi March

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने तूता धरना स्थल, नया रायपुर से शांतिपूर्ण दांडी मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में D.Ed अभ्यर्थियों ने भाग लेकर राज्य शासन से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर शीघ्र नियुक्ति देने तथा माननीय हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की मांग की।

अभ्यर्थियों में भारी निराशा और आक्रोश

अभ्यर्थियों ने बताया कि आमरण अनशन आंदोलन का आज 79वां दिन है। वे पिछले लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी शासन द्वारा अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी निराशा और आक्रोश है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि हाईकोर्ट ने साफ निर्देश दिए थे कि रिक्त पदों पर दो महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

राज्य सरकार से मांग

डी.एड. अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर तत्काल नियुक्ति दी जाए तथा न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान किया जाए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related