Cyclone Dana : ओडिशा के तट पर कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, शुरू हुई फ्लाइट और ट्रेनें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cyclone Dana : चक्रवाती तूफान दाना कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने तूफान के जितना आक्रामक होने की उम्मीद लगाई थी उतना आक्रामक नहीं रहा। ओडिशा के बालेश्वर में इसका अधिक प्रभाव देखा गया। लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति भी नहीं हुई है। वहीं बंगाल, ओडिशा और झारखंड के लोगों को भी राहत मिली है।

क्यों पड़ा चक्रवात दाना कमजोर?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र की निदेशिका मनोरमा महांति से मिली जानकारी के मुताबिक दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लिए दाना के लैंडफाल प्रक्रिया में देरी हुई है। चक्रवात जब तट की तरफ आगे बढ़ा तो दो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया था।इसका मतलब है चक्रवात के दोनों तरफ पूर्व एवं पश्चिम दिशा में दो दबाव का क्षेत्र बन गए थे। ये दोनों तरफ से चक्रवात दाना को दबा दिए। इसके अलावा, गर्त से निकलने वाली शुष्क हवा चक्रवात दाना में प्रवेश कर गई।उन्होंने बताया कि इसके कारण चक्रवात दाना कमजोर पड़ गया और इसकी गति थोड़ी धीमी हो गई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related