कच्चा तेल हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी… जानें अपने शहर का भाव…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट (New Variant) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत प्रभावित हुई है. अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है. वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत में भी गिरावट आई है. कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें 01 दिसंबर को भी स्थिर बनी हुई हैं.

भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव में आज (बुधवार) यानी 01 दिसंबर को वाहन ईंधन (Fuel Rate) पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं. ये लगातार 27वां दिन है जब भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव या फेरबदल नहीं किया है.

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर 01 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये पर स्थिर है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बनी रही तो देशभर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है.

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
भोपाल 107.23 90.87
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.92 91.09
रांची 98.52 91.56
चंडीगढ़ 94.23 80.09
लखनऊ 95.28 86.80
देहरादून 99.41 87.56
दमन 93.02 86.90
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
चंडीगढ़ 94.98 83.89
नोएडा 95.51 87.01

बता दें कि केंद्र सरकार ने 03 नवंबर को पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. जिसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं. राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है. इस समय राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल (Petrol) 112 रुपये प्रति लीटर जबकि पोर्ट ब्लेयर में 82.96 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये प्रति लीटर जबकि श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

 

प्रति दिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related