CRPF LEAVE RESUMED : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब सीआरपीएफ जवानों को राहत, छुट्टियों और तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRPF LEAVE RESUMED : After Operation Sindoor, now CRPF jawans get relief, ban on leaves and transfers lifted

नई दिल्ली, 16 मई 2025। CRPF LEAVE RESUMED  देश की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के चलते रद्द की गई सीआरपीएफ जवानों की छुट्टियां अब फिर से बहाल कर दी गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालातों में 7 मई को अचानक छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं और सभी छुट्टी पर गए जवानों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश जारी हुआ था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया है।

अब जवान ले सकेंगे नियमानुसार छुट्टियां

CRPF LEAVE RESUMED  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के उच्च अधिकारियों द्वारा जारी ताज़ा निर्देशों के अनुसार, अब सभी जवान और अधिकारी नियमानुसार छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, जिन अधिकारियों के तबादले 7 मई तक नहीं हुए थे, उन्हें अब ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत रिलीव किया जा सकेगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी थी सतर्कता

CRPF LEAVE RESUMED  गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और POK में स्थित आतंकी ठिकानों पर ब्रह्मोस मिसाइल से जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट मोड पर जाकर जवानों की छुट्टियां और ट्रांसफर अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए थे।

सीजफायर के बाद हालात हुए सामान्य

CRPF LEAVE RESUMED  भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए सीजफायर समझौते के बाद सीमाओं पर तनाव में कमी आई है। हालात सामान्य होने के बाद गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने यह निर्णय लिया कि जवानों की ड्यूटी और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए छुट्टियां और तबादले बहाल किए जाएं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related