CRPF के जवान ने अपने ही साथियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग…4 लोगो की मौत…कई घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुकमा। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुकमा के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में बड़ी वारदात हुई है। CRPF के जवान ने अपने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। जिसमे 4 जवानों की मौत हो गई है, वहीं 3 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 50 बटालियन कैंप की है। जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। जिसने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, घटना में 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, और 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गोली चलाने का कारण अज्ञात

अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

SP ने की पुष्टि

सुकमा SP सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टी की है। घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अब हालत को देखते हुए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related