मणिपुर में CRPF के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद और एक पुलिसकर्मी घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने स्टेट पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया। बंदूक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मारा गया। मणिपुर पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया, एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 43 साल के अजय कुमार झा के रूप में हुई है।

पुलिसकर्मी ने आगे कहा, सीआरपीएफ के जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं अन्य घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। इस घटना को लेकर एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि रविवार के हमले के बाद निकटवर्ती पहाड़ी इलाकों से मोंगबुंग में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया था कि बंदूक हमले में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिसकर्मी ने बताया इससे पहले शनिवार रात को भी गांव में कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनी गई थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....