Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा हैं ताजा मामला सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र का हैं जहाँ मजदूरी राशि के विवाद को लेकर एक ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मजदूर का कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित की पत्नी ने तत्काल डभरा पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मजदूर और ठेकेदार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। मजदूरी राशि और ईंट भट्टे में काम के लिए पहले से दी गई अग्रिम रकम के विवाद के चलते ठेकेदार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बैठा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने मजदूर को धमकाते हुए वाहन में बैठाया और उसे अन्य प्रदेश स्थित एक ईंट प्लांट में ले जाने की कोशिश की।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...