Crime News: सावधान इंडिया स्टाइल में लिव-इन पार्टनर का सिर फोड़कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Date:

Crime News: Murder in ‘Savdhaan India’ Style—Live-in Partner Killed by Smashing Her Head; Police Arrest Accused

Crime News: कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला के शव मामले में पुलिस ने पांच दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसके पिता और एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है ।

कबीरधाम पुलिस को 19 मार्च को रानीदहरा जलप्रपात के पास शव मिला था जिसकी पहचान मुंगेली के चौकी खुड़िया के दरवाजा गांव की सुखमती बैगा के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने मामले में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और फील्ड जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा देवेंद्र प्रसाद जायसवाल तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवेंद्र पुणे में छिपा हुआ था।

 

पुलिस टीम तत्काल पुणे रवाना हुई और आरोपी को पकड़कर कबीरधाम लाई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश का पूरा खुलासा किया। मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के डर से आरोपी ने अपने पिता केशव प्रसाद जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 16 मार्च की शाम छह-सात बजे के बीच आरोपियों ने महिला को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related