वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर, बीजेपी 40, कांग्रेस 33 और जेडीएस 8 पर आगे

Date:

कर्नाटक विधानसभा( karnataka) चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती 65 सीटों के रुझानों में कांग्रेस( congress) 30 और भाजपा 25 पर आगे जाती दिख रही है।

रिकॉर्ड वोटिंग के बाद इसके पैटर्न से भी कुछ साफ नहीं हो रहा है। कांग्रेस, भाजपा, जेडीएस अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। राज्य में अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 8 चुनावों में वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ, जिसमें सिर्फ एक बार 1962 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं, पांच चुनाव में वोट प्रतिशत कम रहा, जिसमें भाजपा एक बार सत्ता में लौटी।

10 में से 5 में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई

वोटिंग पैटर्न से समझ ही नहीं आ रहा है कि किसकी सरकार बनेगी। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 10 में से 5 में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई है। चार में कांग्रेस को तो एक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है।

पहली बार 73.19% मतदान, पिछले चुनाव से 1% ज्यादा

10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related