बाल संप्रेक्षण गृह में झोलझाल: 20 वर्षीय हत्या के आरोपी को रखा नाबालिगों के बीच, आरोपी संप्रेक्षण गृह का रॉड मोड़कर फरार, पढ़िए पूरी ख़बर…

Date:

रायपुर। बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी शेख आदिल 27 नवंबर को संप्रेक्षण गृह का रॉड मोड़कर फरार हुआ है। संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर ने शिकायत दर्ज कराई। माना थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। आरोपी 27 नवंबर को वहां से फरार हुआ है। लेकिन इसकी शिकायत उनके द्वारा 4 नवंबर को कराई गई है। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग आरोपियों को रखा जाता है। लेकिन 20 वर्षीय आरोपी को वहां पर रख दिया गया। ऐसे में बाल संप्रेक्षण गृह की इसमें साफ लापरवाही झलक रही है कि आखिर कैसे नाबालिग नहीं होने के बावजूद आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया।  जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना पुलिस हत्या के प्रयास के आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष बताया गया। इसलिए उसे माना संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। दस्तावेज परीक्षण के दौरान आरोपी की उम्र 20 वर्ष पाई गई। जिसके बाद किशोर न्याय बोर्ड सेलेन के अनुसार उसे केंद्रीय जेल स्थांतर करने का आदेश दिया गया। इसके लिए बाल संप्रेक्षण गृह द्वारा रायपुर पुलिस लाइन से बल मांगा गया। लेकिन बल नहीं मिलने से उसे केंद्रीय जेल स्थांतरित नहीं किया जा सका। इसके बाद 27 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे आरोपी शेख आदिल गृह भवन के गलियारे की खिड़की की रॉड को मोड़कर वहां से फरार हो गया। इसमें बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...

CHILD MURDER CASE : मौसी पर मासूम की हत्या का आरोप

CHILD MURDER CASE : Aunt accused of killing innocent...

Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा...