कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, दो राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटों को बनाया उम्मीदवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने इस लिस्ट में 7 जनरल, 13 ओबीसी,10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

इस लिस्ट में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया है तो बीजेपी के सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

इसके अलावा इस लिस्ट में जोरहाट से गौरव गोगोई, सिलचर से सुरज्या खान, जालोर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related