कांग्रेसी ही बनेगा रिसाली का पहला मेयर, 40 वार्ड में से 26 पर दावा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • शशि सिन्हा और सोनिया देवांगन दौड़ में

भिलाई : दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के लिए बुधवार को पहले महापौर और सभापति के लिए चुनाव होने जा रहा है। यहां भी कांग्रेस का ही उम्मीदवार मेयर और सभापति पद के लिए तय माना जा रहा है। भिलाई से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आए 40 सीटों वाले इस निगम में कांग्रेस 21 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में है। जबकि सात में से पांच निर्दलीय भी साथ होने का दावा कांग्रेस कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से शशि सिन्हा या सोनिया देवांगन को महापौर का प्रत्याशी बना सकती है।

सोनिया देवांगन वार्ड 14 से पार्षद हैं, जबकि शशि सिन्हा वार्ड 9 से पार्षद चुनी गई हैं। सुबह करीब 10 बजे सभी निर्वाचित 40 पार्षद सबसे पहले अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। इसके बाद उनके द्वारा मतदान प्रक्रिया से निगम का महापौर और सभापति चुना जाएगा। कांग्रेस यहां से सभापति के लिए कांग्रेस से केशव बंछोर और चंद्रभान ठाकुर का नाम चल रहा है। जितना बहुमत होने का दावा कांग्रेस कर रही है, वह नगर सरकार बनाने के लिए काफी है।

भाजपा फिलहाल यहां बहुमत से काफी दूर है। ऐसे में अभी तक किसी प्रत्याशी का नाम भी सामने नहीं आया है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि वह अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी और नॉकआउट नहीं करेगी। बीजेपी की बात करें तो उसके पास अभी 15 पार्षद ही हैं। उसे बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 6 पार्षदों की और जरूरत पड़ेगी। रिसाली नगर निगम में महापौर और सभापति पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अज्ञातवास पर गए सभी कांग्रेस पार्षद लौटे

रिसाली नगर निगम में कांग्रेस से चुने गए 21 और समर्थन देने वाले 5 निर्दलीय पार्षद रविवार से ही अज्ञातवास पर हैं। सभी पार्षदों को मध्यप्रदेश के एक धार्मिक पर्यटन स्थल पर ठहराया गया है। वहां लग्जरी लाइफ जीने के बाद मंगलवार रात या फिर बुधवार सुबह 9 बजे तक सभी पार्षद भिलाई पहुंच गए हैं। सुबह 10 बजे सभी रिसाली निगम पहुंचेंगे और अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related