3600 प्रति क्विंटल में कांग्रेस किसानों का धान खरीदेगी किसान मोर्चा ने स्वागत करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की है – दुबे

Date:

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने शगुफा छोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस की पुनः सरकार बनती है तो ₹1000 प्रति क्विंटल अर्थात ₹3600 प्रति क्विंटल में कांग्रेस किसानों का समस्त धान खरीदेगी किसान मोर्चा ने स्वागत करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की है – दुबे

रायपुर। छ.ग.राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अनिल दुबे ने कहा है कि कल कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे अचानक नींद से उठकर घोषणा करते हैं किसानों का धान ₹1000 प्रति क्विंटल बढ़ाने का वादा के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का किसानों को लालच देते हुए, सरकार बनाओ हजार रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम बढ़ाओ।आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का उनका भरोसा नहीं है लेकिन भविष्यवाणी कर रहे हैं हजार रुपया प्रति क्विंटल धान का दाम बढ़ने का।यह वैसे ही वादा है पूर्व में कांग्रेस सरकार बनाने पर शराबबंदी का वादा महिला,किसान,बेरोजगारों से किया था।फिर भी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी स्वागत करते हैं।कांग्रेस हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने की घोषणा सरकार बनते ही 24 घंटे में कांग्रेस हजार रुपया अपने घोषणा को प्रथम दिन से ही लागू करेगी की घोषणा करे नहीं तो शराबबंदी जैसा जुमला निकलेगा।साथ ही दाना-दाना धान खरीदने का वादा शामिल करें। रविंद्र चौबे से किसान पूछ रहे हैं उद्योगपतियों के संपत्ति कर राजधानी के चौथे विधान सभा रायपुर ग्रामीण में माफ करने के लिए अचानक भूपेश सरकार ने कैबिनेट बुला लिया और सैकड़ो करोड़ रूपया माफ कर दिया।जिस प्रकार मोदी सरकार अडानी पर मेहरबान है उसी प्रकार उद्योगपतियों के कोयला, बिजली,संपत्ति कर माफ करने के लिए भूपेश सरकार मेहरबान है।चुनावी चंदा के चलते संपत्ति कर की माफी हुई है कांग्रेस इसका जवाब दे और रविंद्र चौबे जी बताएं कि किसानों के लिए कैबिनेट बुलाकर हजार रुपए की घोषणा क्यों नहीं हुई ?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related