Congress press conference : दीपक बैज ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को बताया गलत, – सरकार के दबाव में पुलिस ने लिया ये एक्शन

Date:

Congress press conference: बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। सरकार के दबाव में पुलिस ने यह एक्शन लिया है। कांग्रेस के लोगों को नोटिस मिल रहा है, लेकिन भाजपा के लोगों को एक भी नोटिस नहीं दी गई। पुलिस को पहले सभी वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए। एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता अगर दोषी होंगे तो मैं खुद उसे पुलिस के हवाले करूंगा। बदले की भावना से भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है।

Congress press conference: उन्होंने कहा कि जितनी भी धाराएं देवेंद्र यादव के खिलाफ लगाई गई है, सभी गलत है। लगभग 20 धाराएं में विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ करवाई की गई है। भाजपा सरकार नहीं चला पा रही है। जनता के बीच में भाजपा की गलत छवि बन गई है। लोगों का ध्यान डायवर्ट करने के लिए भाजपा ऐसा काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस कर्रवाई का विरोध करती है। साय सरकार की कार्रवाई से कांग्रेस डरी नहीं है। जनता के मामले को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। सतनामी समाज को बदनाम करने और समाज के आंदोलन को कुचलने का काम भाजपा नेताओं ने किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...