झूठ बोलने और भ्रम फैलाने की वजह से कांग्रेस समाप्त हो रही है:भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

भाजपा ने पूछा मुम्बई में अमर जवान ज्योति स्मारक पर हमले के समय बिल में क्यों घुस गई थी कांग्रेस

देश के जवानों पर हमला करने वाले दुश्मनों पर कार्यवाही नही कर पाई कांग्रेस अब ड्रामा कर रही है:विष्णु देव साय

रायपुर। छतीसगढ़ में अमर जवान ज्योति की नींव राहुल गांधी से रखवाने की खबरों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय में कहा कांग्रेस के शासन में जब दुश्मनों ने देश पर हमला किया,जवान शहीद हुए बेगुनाह आम लोग मारे गए तब कांग्रेस बिल में घुस गई और वीरों की शहादत का अपमान किया।

साय ने कहा जब मुम्बई पर 26/11 का हमला हुआ तब कांग्रेस ने पाकिस्तान पर कोई कार्यवाही नही की यह बात खुद कांग्रेस सरकार में मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मनीष तिवारी ने कही।कांग्रेस ने लगभग 55 साल के शासन में जवानों और देश की सुरक्षा को लेकर कुछ नही किया ।देश की सुरक्षा का बजट महज 1 लाख करोड़ हुआ करता था मोदी सरकार ने उसे 5 लाख करोड़ कर दिया है। कांग्रेस 55 वर्षो में बॉर्डर से जुड़े इलाको में सड़के व पुल तक नही बना सकी ,सेना के जवानों में 55 साल बेहद तकलीफ में गुजारे।

साय ने सवाल किया आखिर क्या कारण है कि कांग्रेस ने जवानों की याद में अब तक वॉर मेमोरियल तक नही बनवाया था क्योंकि शहीदों को सम्मान देना कांग्रेस की नीयत में कभी रहा ही नही।देश को याद है कांग्रेस के नेताओ ने सेना प्रमुखों पर भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

साय ने कहा कांग्रेस वही पार्टी है जो देश के जवानों के पराक्रम के सबूत माँगती है सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करती है ।कांग्रेस वही पार्टी है जो सेना को ताकत देने वाले राफेल को भारत आने से रोकने अपनी पूरी ताकत लगाती है।ऐसे में देशभक्ति और सेना और शहीदों से जुड़ी कोई बात कांग्रेस के मुंह से शोभा नही देती क्योंकि कांग्रेस की नीयत में खोट है।
साय ने पूछा 2012 में मुंबई में अमर जवान ज्योति स्मारक पर हमला करने वाले लोग कांग्रेस के रिश्तेदार थे क्या? जो उनपर कोई सख्त कार्यवाही नही कर सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related