कांग्रेस एक संगठन है और इस संगठन के हाथ पैर आप लोग है – पुनिया

Date:

कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ व विभाग अध्यक्षों की ली बैठक
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने संगठन की कार्यप्रणाली, मासिक बैठक, पिछले माह के कार्यक्रम और आगामी माह की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत विवरण दिया। बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस एक संगठन है और इस संगठन के हाथ पैर आप लोग है। आपकी सक्रियता से ही कांग्रेस मजबूत होगी। अगली बार जब बैठक हो तो सभी और बेहतर परफार्मेंस की रिपोर्ट के साथ आयें। सभी बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करें। मूल संगठन से तालमेल रखे। आगामी 9 से 14 अगस्त तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ में होने वाली पदयात्रा में सभी शामिल हो। 21 को ईडी दफ्तर में सभी की प्रभावी उपस्थित होनी चाहिये।बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने आगामी 21 जुलाई को ईडी दफ्तर के घेराव में मोर्चा प्रकोष्ठों की सहभागिता के संबंध में जानकारी एकत्रित किया तथा सभी शीघ्र कार्यकारणी और मासिक बैठक प्रतिवेदन प्रदेश मुख्यालय को प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में आभार प्रदर्शन महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया। मोर्चा प्रकोष्ठों की प्रभारी महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे ने सभी विभागों की बैठकों में आये मासिक प्रतिवेदन की जानकारी को प्रस्तुत किया।
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमीन मेमन, युवा कांग्रेस अशरफ हुसैन, मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल अरूण ताम्रकार, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, कांग्रेस विधिक विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग अध्यक्ष नितिन सिन्हा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू, प्रदेश कांग्रेस आदिवासी विभाग अध्यक्ष जनक ध्रुव, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, कांग्रेस आईटी सेल सागर सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस मछुआ विभाग दिनेश फूटान, प्रदेश अंसगठित कामगार कांग्रेस आलोक पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश कांग्रेस संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप षडंगी, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री योगेन्द्र नारंग, प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ महेन्द्र कोचर, मेहमूद अली उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related