CG BREAKING : 50 से ज्यादा अफसर-कर्मचारी को नोटिस जारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Notice issued to more than 50 officers and employees!

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट, तहसील, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास, पीडब्ल्यूडी जैसे दफ्तरों में कई अफसर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

कलेक्टर ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में अपर कलेक्टर एस. के. टंडन और सीईओ इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित थे।

इन पर जारी हुआ कारण बताओ नोटिस –

बीईओ रेशम लाल कोसले, सहायक ग्रेड 2 और 3 के कई कर्मचारी, ऑपरेटर, प्रोसेस सर्वर, सिपाही, खनिज, खाद्य, भू-अभिलेख और लोक निर्माण विभाग सहित 50 से अधिक कर्मचारी इस सूची में शामिल हैं।

अधिकारियों से सख्त जवाब मांगा गया है और अगली कार्यवाही जल्द शुरू होगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related