संजय महीलांग/नवागढ़/बेमेतरा : गुरु घासीदास जयंती समारोह स्थल पर हर वर्ष से लग रहे दुकान को नगर पंचायत नवागढ़ के सीएमओ द्वारा हटाए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले से पल्ला झाडऩे पर भी लोगों ने नाराजगी प्रकट की है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के रस्साकशी में बाजार पर आश्रित छोटे ग्रामीण व्यापारी के परिजनों के रोजी रोटी पर आफत मडराने लगा है।
हाई स्कूल प्रांगण में विगत कई वर्षों से इसी स्थल पर मेला लगते आ रहा है। इसी मेला स्थल पर जिसमें माला, मुंदरी, पूजा समान, कपड़ा,जूता चप्पल दुकान, होटल, चूड़ी,मनियारी एवं फल दुकाने लगती हैं। छोटे-बड़े व्यवसायी सब्जी भाजी का व्यवसाय सुबह 10 बजे से साम 7 बजे तक करते हुए अपना जीवकोपार्जन करते हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं होती हैं।
सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस की मदद से सीएमओ नगर पंचायत द्वारा इन व्यावासइयों को उस स्थान से बलपूर्वक भगा दिया गया और कहा गया कि अपना धंधा दूसरे जगह करो करके हाथा पाई किया,और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया अजीत कुमार चेलक,राजू खान,सोनू गोस्वामी, सहित दर्जनों व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मेला स्थल, जहां पर हर वर्ष से दुकान लगते आ रहा है उसे अचानक से हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों व व्यापारियों में रोष है।
सीएमओ के इस कदम की घोर निंदा की है। उन्होंने व्यवसाइयो को समझाने का प्रयास भी किया पर सफलता नहीं मिली। अनपढ़ व गरीब महिलाएं जो सब्जी का व्यवासय करती हैं सीएमओ से डर गई हैं क्योकि वे इनको कई बार धमका चुके हैं।
वर्सन
हमे अतिक्रमण हटाने के लिए बोला गया है इसलिए दुकानों को तुड़वाया गया है।
-बर्मन
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नवागढ़
—————————————————
हमे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाया गया था अतिक्रमण हटाने संबंधित गतीविधियो के बारे में नगर पंचायत जाने
-अजय सिन्हा
थाना प्रभारी नवागढ़
