


बालिकाओं-बटुकों में उत्साह
कन्या पूजन कार्यक्रम में सीएम योगी का सानिध्य पाने के लिए नन्हीं बालिकाओं और बटुकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले आमंत्रित कन्याएं और बटुक पूजन स्थल पर पहुंच गए थे।
मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उन्हें टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ।

