BREAKING : CM Sai’s strong letter to Mamata
रायपुर। रायपुर से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। Vishnu Deo Sai ने Mamata Banerjee को कड़ा पत्र लिखते हुए उनसे देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu से माफी मांगने का आग्रह किया है।
सीएम साय ने पत्र में लिखा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं और शिष्टाचार हमेशा से देश की पहचान रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति मुर्मू के साथ हाल में जो व्यवहार हुआ, वह इन परंपराओं के खिलाफ है और बेहद दुखद है।
उन्होंने कहा कि महिला दिवस से ठीक पहले इस तरह का व्यवहार न सिर्फ एक महिला राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि देश के आदिवासी समाज, पिछड़ों और दलितों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।
साय ने यह भी लिखा कि किसी राज्य सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा जाहिर करनी पड़े, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।
पत्र में उन्होंने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी जनजातीय समाज की महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर ध्यान दिलाया गया था, लेकिन उस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई।
सीएम साय ने ममता बनर्जी से अपील की कि वह सच्चे मन से राष्ट्रपति और देश से माफी मांगें और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने का भरोसा दें।

