CM Sai met with Nitin Naveen: CM साय ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai met with Nitin Naveen: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।।

सीएम साय ने कहा, प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त बनेगी।

पुनः बधाई। हार्दिक शुभकामनाएँ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related