CM उमर ने फारूक अब्दुल्ला के ऊपर फायरिंग पर जताई चिंता, सुरक्षा को लेकर उठाये सवाल

Date:

CM omar expressed concern over the firing on Farooq Abdullah and raised questions about his security.

CM Omar: जम्मू -कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला बुधवार को जम्मू में एक बड़े हमले में बाल-बाल बच गए। CM उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। CM उमर अब्दुल्ला हमले के समय दिल्ली में थे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि हालात बुरे हो सकते थे, लेकिन क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तेजी से काम किया और हमलावर को समय रहते काबू में कर लिया।

एक्स हैंडल पर कहा अल्लाह मेहरबान 

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि हालात बुरे हो सकते थे, लेकिन क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तेजी से काम किया और हमलावर को समय रहते काबू में कर लिया। अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। अभी डिटेल्स साफ नहीं हैं, लेकिन पता चला है कि लोडेड पिस्टल वाला एक आदमी प्वाइंट ब्लैंक रेंज में आकर गोली चलाने में कामयाब रहा। यह सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम थी, जिसने गोली को रोक दिया और हत्या की कोशिश नाकाम हो गई।”

 

पुलिस जांच में जुटी, 

जम्मू पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को समझने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंघाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जम्वाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे वह नाराज बताया जा रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related