CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony : हरियाणा में एक बार फिर सैनी सरकार, नायब सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony : सीएम नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कल हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना लगभग तय है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related