CM भूपेश बघेल लखनऊ के लिए रवाना, बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर सीएम ने कहा- बस्तर में पुरंदेश्वरी ने थूका, इसलिए वहां से साफ हो गई भाजपा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तीसरा चरण का मतदान तो कल हो जाएगा। चौथा, पांचवा, छठवां, सातवां चरण के लिए सभी लोग लगे हुए हैं। दो चरण में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह पिछड़ गई है। अब संकेत आने शुरू हो गए हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल कसा तंज कसते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के सदमे से उबर गए लगता हैं। अब फिर से आई है और हंटर हंटर चलाएं तो ठीक रहेगा बस्तर में पुरंदेश्वरी ने थूका था। इसलिए बस्तर से बीजेपी साफ हो गई है।

बड़े नेताओं को दौरे पर नहीं बुलाए जाने पर बोले बिल्कुल स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी नया नेतृत्व खोज रही है। पुराने जो लोग हैं उसको दरकिनार करना चाहते हैं। इतने सालों तक रहे हैं। उनके साथ इस तरीके का अपमान उनके पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। यह तो बहुत चिंतनीय है।

राज्यपाल अनुसूईया उइके के बयान पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग यदि मांग कर रहे हैं। उसको अनदेखा क्यों किया जाना चाहिए। हाल बेहाल में नियुक्ति की गई है। वह तो छत्तीसगढ़ के नहीं थे। हम अपनी मांग नहीं रख सकते। क्या आखिर राज्यपाल भी तो हमारी राज्यपाल है। राज्यपाल राजनीति करना बंद करें। जो राजनीति कर रहे हैं। वह अच्छी बात नहीं है छत्तीसगढ़ के हित के लिए बिल्कुल भी नहीं है।

रेत और सीमेंट के बढ़ रहे दामों पर बोले कि जहां तक सीमेंट की बात है। वह हमारे हाथों में नहीं है। भारत सरकार के अधीन है। दूसरी बात यह है कि रेत के मामले में लगातार शिकायत मिल रही थी। अवैध उत्खनन होने की कार्यवाही की गई तो उसका रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।

कुमार विश्वास के बयान पर कहा कि केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। 12,000 ई स्मार्ट क्लास बनाएं। जो कि 75 साल में नहीं बना था। बोल रहे हैं स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट अभी आया है। कुछ वर्ष पहले आया है। उसके पहले तो नहीं था। स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट दुनिया में नहीं था। कुमार विश्वास के सवाल का उनको सीधा-सीधा जवाब देना चाहिए। देश की एकता से जुड़ा हुआ है। अखंडता से जुड़ा हुआ है। भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए उनको दाएं बाएं नहीं करना चाहिए। सीधे उनको सवाल का जवाब देना चाहिए। आप पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...