महादेव एप बंद नहीं होने पर सीएम बघेल ने उठाए सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय गृह मंत्री से प्रश्न किया कि महादेव सट्टा एप वालों पर कार्रवाई हमने की, पैसे भी जब्त किए, गैजेट, मोबाइल, लैपटाप और टैबलेट भी जब्त किए और आप क्या कर रहे हैं ?, हमने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। आप कहते हैं कि कौशल उन्नयन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सट्टा खिला रहे हैं, आप तो 28 प्रतिशत जुएं में जीएसटी लगा रहे हैं। महादेव एप को अब तक बंद क्यों नहीं किया गया ? महादेव एप बंद कौन करेगा? राज्य सरकार करेगी या केंद्र सरकार ? गृहमंत्री जवाब दें कि इस एप को बंद नहीं कर रहे हैं तो कारण क्या है ?

आरोप पत्र पर कसा तंज-

भाजपा के आरोप पत्र पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आरोप पत्र जारी किया। स्थिति यह थी कि बाहर ईडी लगाई गई थी, भाजपा के नेताओं को जवाब देने का औचित्य नहीं है। मैंने सोचा थाा कि आरोप पत्र पढ़ लूंगा, फिर जवाब दूंगा। पर आरोप पत्र पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को विश्वास नहीं है। जनता को विश्वास कैसे दिला पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. मनसुख मांडविया कार्यालय आए फिर गुजरात जाकर आए। यहां उनकी जबान भी बिगड़ रही है। रमन सिंह आरोप पत्र को घोषणा पत्र कह रहे हैं। इन्हें खुद पर विश्वास नहीं है, कार्यकर्ता भी विश्वास नहीं कर रहे हैं। जनता तो विश्वास भी नहीं करती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related