पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

Date:

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि इंदिरा ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बाल चरखा संघ और बच्चों की वानर सेना के माध्यम से वह बचपन से ही स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गईं। वह दृढ़ इच्छा शक्ति और पक्के इरादों वाली महिला थीं।

उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई।उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रीवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न् राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई और प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: आपत्तिजनक गतिविधियों का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 3 युवक पकड़े गए

CG BREAKING: कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र...

मैट्स विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजा का अयोजन, विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र हुए शामिल

रायपुर- मैट्स विश्वविद्यालय में मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस...