शराबबंदी की जगह होम डिलीवरी करने लगी छग की कांग्रेस सरकार : अमित शाह

Date:

दुर्ग। केंद्रीय मंत्री अमित शाह भिलाई पहुंच गए है। दुर्ग के जयंती स्डेडियम में उनका बीजेपी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान जयंती स्टेडियम में 1000 पुलिस बल तैनात किए गए है और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे हो गए है।

अमित शाह ने आम सभा में कहा 9 साल के अंदर मोदी जी ने ढेर सारा परिवर्तन किया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 साल चली। इन 10 वर्षों में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था। मोदी जी ने 9 वर्ष के शासन के दौरान इतनी पारदर्शी सरकार चलाई कि विपक्ष भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। राहुल गांधी कहते थे कि कश्मीर से धारा-370 मत हटाओ, वरना खून की नदियां बह जाएंगी। राहुल बाबा, कश्मीर से धारा-370 हट गई और किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। मोदी जी ने 9 साल के अंदर देश को सुरक्षित करने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल… भारत गौरव, गरीब कल्याण और भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं।

आगे अमित शाह ने कहा कि ये भगवान श्री राम का ननिहाल है, आप मुझे बताओ कि प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बनना चाहिए कि नहीं? 70 वर्षों से ये कांग्रेस श्रीराम मंदिर को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। मोदी जी ने श्री राम मंदिर का भूमि पूजन किया और जनवरी 2024 तक रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। भूपेश बघेल की सरकार वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। इन्होंने शराबबंदी की घोषणा की थी, शराब की होम डिलीवरी करने लगी। 10 लाख नौकरी देने का वादा किया, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं दी।

बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। बुजुर्ग माताओं को वृद्धा पेंशन अब समय पर नहीं पहुंच रही है। प्रदेश पर 1.5 लाख करोड़ का कर्ज भी इस सरकार ने कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार ने ढेर सारे घोटाले किए। शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, गरीब अन्न योजना में घोटाला, पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला… लाखों लोगों से नौकरी के लिए पैसे मांगे गए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....