छत्तीसगढ़: उल्टी-दस्त से दो की मौत, बीस से अधिक और बीमार, स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के बड़ेगुडरा ग्राम पंचायत के कवासी पारा में दो महिला लख्मी और वेल्ली की उल्टी दस्त से मौत हो गई। वहीं गांव में 20 से अधिक लोगों ने उल्टी दस्त की शिकायत की। गांव के कवासी पारा में उल्टी दस्त से एक साथ एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत और 20 से अधिक लोग कैसे पीड़ित हो गए इस बात का पता लगाने में स्वास्थ्य अमला लगा हुआ है। अभी तक 10 लोगों को रेफर किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि दूषित पानी पीने से या फिर कुछ खाने से कवासी पारा में लोग उल्टी दस्त का शिकार हुए होंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने गांव में ही घरों में पीड़ित लोगों का इलाज कर रही है। वहीं गंभीर वेल्ली, देवे, हडमें, देवा, चूल्हे, हिंगा को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि कोशा, देवा, धनी को कुआकोंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। एक साथ गांव में उल्टी दस्त के इतने प्रकरण से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है। कवासी पारा में एंबुलेंस तैयार रखी गई है, जिला अस्पताल से भी स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पहुंची है। सीएचएमओ आरएल गंगेस ने बताया कि गंभीर लोगों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ गांव में तैनात है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related