बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम

Date:

रायपुर। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर पहली बार 4 दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंच रहे हैं। अस्वस्थता के कारण वे अब तक नहीं आ पाए थे। दो वर्ष से अधिक समय तक प्रभारी रहीं डी.पुरंदेश्वरी के स्थान पर माथूर को 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ संगठन की कमान सौंपी गई थी। माथुर, संगठन में दबंग नेता हैं। वे पीएम मोदी के काफी करीबी हैं। उनके आने से छत्तीसगढ़ भाजपा में कई राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। बहरहाल माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 मिनट पर नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। 22 नवंबर को भाजपा प्रदेश कोर समिति की बैठक और अन्य प्रमुख नेताओं से भेंट करेंगे। 23 नवंबर को प्रदेश के सभी मोर्चा प्रमुख और संभागीय स्तर के मोर्चा प्रमुख और अन्य नेताओं की बैठक लेंगे। 24 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से जो उनसे मिलना चाहते हैं उनसे भेंट करेंगे। कांकेर जिले के भानूप्रतापपुर उपचुनाव के बारे में पूरी रिपोर्ट लेंगे उसके बाद वापस नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related