रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को मिलर्स एसोसिएशन ने बधाई दी।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में हुआ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने किया अभिनंदन
Date:

