APPY RAJA DEATH : Chhattisgarh’s first rapper Appy Raja is no more!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पहले और चर्चित रैपर एप्पी राजा का सोमवार को निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि एप्पी राजा लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur (AIIMS) में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
VAIBHAV SOORYAVANSI FLOP SHOW: वैभव का निकली हवा, तीसरे मैच में भी नही चला बल्ला!
एप्पी राजा ने छत्तीसगढ़ी रैप को नई पहचान दिलाई थी और युवाओं के बीच उनकी अलग ही फैन फॉलोइंग थी। उनके गानों और अंदाज ने उन्हें प्रदेश का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था।
चाय पर चर्चा : कानून किसके लिए — आम आदमी के लिए या बड़े लोगों के लिए?
उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों, दोस्तों और कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है।
एप्पी राजा के जाने से छत्तीसगढ़ के संगीत जगत में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।


