CHHATTISGARH : केंद्र का बड़ा खुलासा, 32 स्टेशन अपग्रेड, हजारों करोड़ की परियोजनाएं जारी

Date:

CHHATTISGARH : Big disclosure by the Centre, 32 stations upgraded, projects worth thousands of crores underway

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर जमकर काम चल रहा है और आने वाले समय में तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों को चुना गया है, जहां बड़े स्तर पर विकास काम हो रहा है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि इनमें से 5 स्टेशनों अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई, डोंगरगढ़ और उरकुरा का काम पूरा भी हो चुका है।

स्टेशनों पर क्या बदलेगा? यात्रियों के लिए बेहतर वेटिंग रूम, साफ शौचालय, लिफ्ट-एस्केलेटर, चौड़े फुटओवर ब्रिज, पार्किंग, बेहतर लाइटिंग और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यानी अब छोटे शहरों के स्टेशन भी बड़े शहरों जैसे दिखेंगे।

सिर्फ स्टेशन ही नहीं, रेल लाइनों पर भी तेजी से काम हो रहा है। राज्य में 31,000 करोड़ से ज्यादा की 26 बड़ी रेल परियोजनाएं चल रही हैं। 2014 के बाद से रेलवे नेटवर्क में जबरदस्त विस्तार हुआ है, जहां पहले सालाना 6 किमी लाइन बनती थी, अब ये 100 किमी से ज्यादा हो गई है।

बजट की बात करें तो 2009-14 के बीच जहां हर साल सिर्फ 311 करोड़ मिलते थे, वहीं अब 2025-26 में ये बढ़कर 6925 करोड़ तक पहुंच गया है। यानी 20 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी।

इसके अलावा, मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और भविष्य में हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स की भी तैयारी चल रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कुल मिलाकर साफ है छत्तीसगढ़ में रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर अब तेजी से अपग्रेड हो रहा है और आने वाले सालों में यात्रियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA CASE : शंकराचार्य को राहत!

SHANKARACHARYA CASE : Relief to Shankaracharya! नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न...

LPG BOOKING RULES : गैस बुकिंग पर बड़ा U-Turn!

LPG BOOKING RULES : Big U-Turn on gas booking! रायपुर।...