CHHATTISGARH : 109 करोड़ की 5 सड़कें मंजूर, 74 KM निर्माण को हरी झंडी

Date:

CHHATTISGARH : 5 roads worth Rs 109 crore approved, green signal given for construction of 74 KM

रायपुर, 27 फरवरी 2026। प्रदेश में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बीजापुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले में 5 सड़कों के निर्माण के लिए 108 करोड़ 96 लाख रुपए की निविदाओं को मंजूरी दे दी गई है। इन कार्यों के तहत पुल-पुलियों सहित कुल 73.86 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री Arun Sao ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी काम तय समयसीमा में पूरे हों। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने और विभागीय मापदंडों के अनुसार निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

बीजापुर में 42 KM सड़क, 80 पुल-पुलिया

बीजापुर जिले में पिनकोंडा से चेरपाल मार्ग के 42.56 किलोमीटर निर्माण के लिए 47.64 करोड़ रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है। इस मार्ग में 80 पुल-पुलिया भी बनाए जाएंगे, जिससे दूरस्थ इलाकों में आवागमन आसान होगा।

बलौदाबाजार और रायपुर में भी काम तेज

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 7 किलोमीटर लंबे रिसदा बायपास मार्ग के लिए 11.91 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

रायपुर जिले में भी तीन महत्वपूर्ण कार्यों को हरी झंडी मिली है –

भानसोज-बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग (9 KM) के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 20.17 करोड़ रुपए।

ग्राम चरौदा-धरसींवा में 3.20 किलोमीटर फोरलेन गौरवपथ के लिए 14.81 करोड़ रुपए।

रायपुर रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक 12.10 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे के डामरीकरण के लिए 14.43 करोड़ रुपए।

सख्त शर्तों के साथ मंजूरी

विभाग ने साफ किया है कि कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किए जाएंगे और पावर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। ठेकेदारों से एडीशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की बैंक गारंटी लेना अनिवार्य होगा, जो पूरी कार्यावधि तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनेगा।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related