छत्तीसगढ़: एक बार फिर गरमाई सियासत, सीएम के नए चेहरे को लेकर डी.पुरंदेश्वरी का आया बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दरसअल इस बार मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे का है। लेकिन ये लड़ाई सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की नहीं, बल्कि विपक्ष के भाजपा नेताओं की है। इसी बीच सीएम चेहरे को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान सामने आया है।

डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। हम विकास के मुद्दों को लेकर आगे के चुनाव में जाएंगे।बता दें कि भाजपा में सीएम के नए चेहरे के सवाल पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान दिया है। रमन के मुताबिक भाजपा के पास बहुत से अच्छे चेहरे हैं, उनमें से एक चेहरा मेरा भी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related