Chhattisgarh Political Crisis: राजनैतिक गहमा गहमी के बीच एक बार फिर दिल्ली पहुंचे टीएस सिहदेव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल के फॉर्म्यूले को लेकर जारी गहमागहमी के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को फिर दिल्ली पहुंचे। हालांकि, बताया गया है कि सिंहदेव पारिवारिक काम से दिल्ली गए हैं, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक खींचतान के माहौल में उनकी यात्रा के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शनिवार शाम को रायपुर वापस लौटे सिंहदेव शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रदेश में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री को लेकर सियासी उठापटक जारी है। इसको लेकर बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और सिंहदेव को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। दोनों से राहुल गांधी ने एक साथ मुलाकात की थी। इसके बाद भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ वापस लौटे थे, लेकिन अगले दिन फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

मुख्यमंत्री के दिल्ली रवाना होने से पहले ही छत्तीसगढ़ के कई विधायक भी बिना बुलावे के दिल्ली पहुंच चुके थे। राहुल गांधी से लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया है। राहुल अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आने वाले हैं, लेकिन सिंहदेव के अचानक दिल्ली जाने से मामला फिर गरमा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related