PM AWAS YOJANA CHHATTISGARH : 1.1 million PM houses completed! How many are under construction?
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद अब तक 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मकान पूरे किए जा चुके हैं। डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख से ज्यादा आवास निर्माण का संकल्प लिया था।
CHHATTISGARH : NEET UG में फर्जीवाड़ा किया तो एडमिशन रद्द!
सरकार के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में ही 5.92 लाख से ज्यादा आवास पूरे हुए, जो देश में सबसे अधिक बताए गए हैं। वहीं प्रदेश में करीब 4 लाख मकानों का निर्माण अभी जारी है।
सरकार का दावा है कि 2011 और 2018 की पात्रता सूची में पात्र पाए गए सभी आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। कुल स्वीकृत आवासों में अब तक 20.40 लाख मकान पूर्ण होने की जानकारी दी गई है।
हालांकि, इसमें पुराने वित्तीय वर्षों में स्वीकृत और लंबित आवास भी शामिल हैं, जिन्हें वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरा कराया गया है।
