CG PETROL POLITICS : ड्यूटी घटी, लेकिन साय vs बघेल vs ओपी में सीधी भिड़ंत

Date:

CG PETROL POLITICS : Duty reduced, but direct confrontation between Say vs Baghel vs OP

रायपुर। पेट्रोल-डीजल सस्ता क्या हुआ, छत्तीसगढ़ में सियासी आग लग गई। एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फैसले के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया, तो दूसरी तरफ भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कस दिया।

बघेल ने कहा कि अगर सच में जनता को राहत मिली है तो सम्मान करो, नहीं तो लानत भेजो। बस फिर क्या था, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी पलटवार कर दिया।

ओपी चौधरी ने सीधे हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले ही लानत भेजकर आपको बाहर कर दिया। उन्होंने कोविड के समय पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का आरोप भी याद दिलाया और कहा कि तब वसूली की गई, अब राहत दी जा रही है।

अब हाल ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत से ज्यादा चर्चा नेताओं के बयान की हो रही है। साफ है, राहत के फैसले ने सियासत को और गरमा दिया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related