Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के बय़ान पर विपक्ष ने कहा- क्या तथाकथित जनेऊधारी ब्राह्मण राहुल गांधी विदेशी हैं?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के बयान के बाद सर्व ब्राम्हण समाज आक्रोशित है। विपक्ष भी नंद कुमार बघेल के बयान तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि  समाज में विद्वेष फैलाने वाले अपने पिता के इस बयान का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थन करते हैं?  (Chhattisgarh) ब्राह्मणों के खिलाफ इस अभद्र टिप्पणी पर मंत्री रविन्द्र चौबे का क्या कहना है? क्या तथाकथित जनेऊधारी ब्राह्मण राहुल गांधी विदेशी हैं

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ डीडी नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 153-अ और 505-ख के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। (Chhattisgarh) साम्प्रादियक भावना भड़काने और सामाजिक माहौल खराब करने के मामले में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हों. छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान करती है. दरअसल, सीएम के पिता ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related